लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में ड्रोन पर पाबंदी

By भाषा | Updated: July 4, 2021 18:56 IST

Open in App

श्रीनगर, चार जुलाई जम्मू में एक वायु सैनिक अड्डे पर ड्रोन से हमला किये जाने के एक हफ्ते बाद श्रीनगर में अधिकारियों ने रविवार को शहर में ऐसे मानव रहित विमानों की बिक्री, रखने और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इससे पहले, जम्मू क्षेत्र के सीमावर्ती राजौरी और कठुआ जिलों में पिछले रविवार को हुए आतंकी हमले के मद्देनजर ड्रोन और अन्य मानवरहित विमानों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई थी।

जम्मू हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना के ठिकानों को विस्फोटक से लदे दो ड्रोन से निशाना बनाया गया था और अन्य संदिग्ध मानव रहित विमान भी देखे गए, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं।

श्रीनगर के उपायुक्त मोहम्मद एजाज ने एक आदेश में निर्देश दिया कि जिन लोगों के पास ड्रोन कैमरा या उस तरह के मानव रहित विमान हैं, वे उसे स्थानीय पुलिस थानों में जमा कराएं।

इस आदेश में हालांकि मानचित्र, सर्वेक्षण और कृषि, पर्यावरण संरक्षण तथा आपदा शमन के क्षेत्र में काम करने वाले सरकारी विभागों को छूट दी गई है, लेकिन उन्हें निर्देश दिया गया है कि इनका इस्तेमाल करने से पहले वे स्थानीय पुलिस थाने को इस बारे में सूचित करें।

प्रशासन ने चेताया कि दिशा-निर्देश के किसी भी तरह के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई होगी और पुलिस से कहा कि वह इन पाबंदियों को समुचित तरीके से क्रियान्वित करे। शहर के पुलिस प्रमुख की अनुशंसा पर ड्रोन के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया गया है।

आदेश में कहा गया, “मीडिया और अन्य विश्वसनीय सूत्रों की खबरों के मुताबिक ड्रोन का दुरुपयोग कर सुरक्षा अवसंरचना के लिये खतरा पैदा करने के हाल के प्रकरणों के मद्देनजर विकेंद्रीकृत हवाई क्षेत्र की पहुंच को विनियमित किया जाना है।”

इसमें कहा गया कि महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और घनी आबादी वाले इलाकों के निकट “हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करने” के लिये, यह अनिवार्य है कि सभी सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र के जमावड़ों में ड्रोन के इस्तेमाल को रोका जाए, जिससे जीवन या संपत्ति के नुकसान के किसी भी जोखिम को खत्म किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह