लाइव न्यूज़ :

केरल में ड्रोन अनुसंधान प्रयोगशाला स्थापित की जायेगी : पुलिस प्रमुख

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:05 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, दो जुलाई सेना प्रमुख के ड्रोन से देश में सुरक्षा चुनौती बढ़ने संबंधी बयान के एक दिन बाद केरल के पुलिस महानिदेशक अनिल कांत ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी खतरे से निपटने के लिये यहां ड्रोन अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि सेना प्रमुख प्रमुख एम एम नरवणे ने एक दिन पहले कहा था कि ड्रोन की आसान उपलब्धता ने देश में सुरक्षा चुनौतियों की जटिलता को बढ़ा दिया है।

पुलिस महानिदेशक का पदभार संभालने के बाद कांत ने पहली बार आनलाइन तरीके से मीडिया से मुखातिब होते हुये यह भी कहा कि ड्रोन से पैदा हुई सुरक्षा चुनौतियों के समाधान के लिये प्रदेश पुलिस अनुसंधान के क्षेत्र में केंद्र सरकार के साथ सहयोग करने पर विचार करेगी ।

कांत ने कहा, ''सुरक्षा खतरों के समाधान के लिये हमलोग एक ड्रोन अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना करेंगे । केरल पुलिस के साइबरडोम की मदद से इस प्रयोगशाला को विकसित किया जायेगा । हम लोग अनुसंधान के क्षेत्र में केंद्र सरकार के साथ मिल कर काम करने के बारे में विचार कर रहे हैं ।''

साइबरडोम केरल पुलिस का तनीकी अनुसंधान एवं विकास केंद्र है ।

केरल पुलिस प्रमुख ने कहा कि पुलिस बल का कल्याण उनकी प्राथमिकता है और जल्दी ही पुलिसकर्मियों के लिये स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम की शुरूआत की जायेगी ।

शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, ''हमलोग विकल्पों का पता लगा रहे हैं और पुलिस बल के लिये सबसे अच्छा विकल्प लेकर आयेंगे।''

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का मुकाबला करने के लिये एक विशेष दल का गठन किया जायेगा और संगठित अपराध से निपटने के लि​ये मकोका की तरह नया कानून बनाया जायेगा । उन्होंने कहा, ''हमने इस तरह का प्रस्ताव पहले ही सरकार को भेज दिया है ।''

उन्होंने बताया कि प्रदेश में आतंकवाद निरोधक दस्ते को और मजबूत किया जायेगा । भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के अधिकारी कांत ने लोकनाथ बेहेरा का स्थान लिया है जो बुधवार को सेवा​निवृत्त हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां