लाइव न्यूज़ :

नेपाल से सटे जंगलों में अवैध शराब के अड्डे तलाशने में ली जाएगी ड्रोन कैमरों की मदद

By भाषा | Updated: June 23, 2021 12:46 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), 23 जून जहरीली शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए बहराइच के, नेपाल से सटे वन क्षेत्रों में अवैध शराब के अड्डे तलाशने के काम में ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा।

बहराइच के जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र ने बुधवार को बताया कि नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और आबकारी विभाग संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाएंगे।

उन्होंने बताया कि बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमावर्ती जंगलों, विशेष तौर पर जिले के मिहींपुरवा इलाके के वनों में ड्रोन कैमरों की मदद से अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने के अड्डों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस, आबकारी तथा प्रशासनिक तंत्र से इस दिशा में प्रभावी मुखबरी नेटवर्क विकसित करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि संगठित गिरोह बनाकर अवैध शराब कारोबार करने वालों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में मिथाइल अल्कोहल, रेक्टिफाइड स्प्रिट एवं अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, तस्करी आदि पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से गत सोमवार पुलिस, प्रशासन, खुफिया विभाग, वन विभाग व नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी सहित अनेक संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाई किए जाने के लिए निर्देश दिए गये।

गौरतलब है कि पिछले मई माह और जून की शुरुआत में अलीगढ़ और प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के कई जिलों में जहरीली शराब से मौतों के मामले सामने आए थे। इसके बाद प्रदेश सरकार ने इस दिशा में सख्त रवैया अख्तियार करते हुए जिलों में विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाई के निर्देश दिए थे। बहराइच के नेपाल के सीमावर्ती जंगलों और ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर पुलिस ने अनेक लोगों को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं