लाइव न्यूज़ :

ड्रोन हमला: कश्मीर में प्रमुख केन्द्रों के पास बढ़ाई गई सुरक्षा

By भाषा | Updated: June 29, 2021 14:53 IST

Open in App

श्रीनगर, 29 जून पूरे कश्मीर में ड्रोन हमलों की आशंका के बीच प्रमुख केन्द्रों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ सोमवार को ‘चिनार कोर’ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के नेतृत्व में एक बैठक हुई, जिसमें मैं शामिल हुआ था। प्रमुख केन्द्रों और नियंत्रण रेखा के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।’’

ड्रोन हमलों की आशंकाा के बीच सुरक्षा बल द्वारा उठाए कदमों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह जवाब दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ कल से एक दिन पहले सेना, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), वायुसेना और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) सहित सभी सुरक्षा बलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक हुई थी। हमने तैयारी की है... यह एक गंभीर खतरा है, जिससे तकनीकी रूप से निपटा जाएगा। हमने इस संदर्भ में तैनाती की है। सामरिक महत्व को देखते हुए इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की जा सकती।’’

कुमार ने कहा कि पुलिस ने शहर में में आज सुबह एक ड्रोन पकड़ा और मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। ‘‘ हम इस संबंध में कार्रवाई कर रहे हैं।’’

जम्मू में एक रक्षा प्रतिष्ठान के अंदर दो विस्फोट के बाद ये सुरक्षा उपाय किए गए हैं, ऐसा माना जाता है कि ये ड्रोन का उपयोग करके किए गए थे। सरकार ने हमले की जांच मंगलवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह