लाइव न्यूज़ :

वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन हमला : स्थानीय लोगों ने कहा, धमाके की जोरदार आवाज से इलाका थर्राया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 00:42 IST

Open in App

(अनिल भट्ट)

जम्मू, 27 जून जम्मू हवाई अड्डा परिसर में स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन के आस पास रहने वाले स्थानीय लोगों की नींद शनिवार-रविवार की देर रात जोरदार धमाके की आवाज से खुली। पाकिस्तान के आतंकवादियों ने इस अहम सैन्य प्रतिष्ठान पर ड्रोन से दो बम गिराये।

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में वायुसेना के दो कर्मी घायल हुए हैं। घटना देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर हुई और करीब छह मिनट के भीतर दूसरा धमाका हुआ। पहले विस्फोट में उच्च सुरक्षा वाले हवाई प्रतिष्ठान के तकनीकी क्षेत्र में एक इमारत की छत को नुकसान हुआ। शहर के बाहरी छोर पर स्थित सतवारी इलाके में स्थित इस स्थान की देखरेख का जिम्मा वायुसेना उठाती है। दूसरा विस्फोट छह मिनट बाद जमीन पर हुआ।

वायु सेना स्टेशन के पास स्थित एक इलाके में रहने वाले इंद्रजीत सिंह ने बताया, ‘‘जोरदार धमाके से हमारी नींद खुली। इससे पूरा इलाका थर्रा उठा और लोग खौफ में आ गये।’’ विस्फोट की आवाज सुनकर बेलीचरण, कर्ण-बाग, गद्दीगर, बोहरकैंप और सतवारी से कई लोग वायु सेना स्टेशन पहुंचे। उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि विस्फोट ड्रोन से किया गया है।

यह पहली बार है जब पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों ने इस तरह के मानवरहित और रिमोट संचालित वाहन से किसी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान को निशाना बनाया है। सतवारी के सून नाथ ने कहा कि यह चिंता का विषय है क्योंकि इस तरह का हमला इससे पहले कभी नहीं हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह