लाइव न्यूज़ :

मप्र के कई हिस्सों में बूंदाबांदी, कई स्थानों पर तापमान गिरा

By भाषा | Updated: December 12, 2020 17:15 IST

Open in App

भोपाल, 12 दिसंबर अरब सागर में बने हवा के चक्रवाती प्रवाह के कारण मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार से रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के भोपाल केन्द्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने 'पीटीआई भाषा' को शनिवार को बताया कि प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में बृहस्पतिवार दोपहर से हल्की बारिश हो रही है, जबकि पूर्वी भागों में भी बूंदाबांदी होने लगी है।

साहा ने कहा कि पिछले दो दिनों में मौसम की स्थिति में बदलाव ने मध्यप्रदेश के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में रुक रुक कर बूंदाबांदी हुई है। पिछले 24 घंटों में पश्चिम मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा क्षेत्र में सबसे अधिक 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

साहा ने कहा कि रविवार को राज्य के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है और पश्चिमी हिस्सों में भी इस तरह की गतिविधियां शुरू होने का पूर्वानुमान है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक या दो दिन में और गिरावट की संभावना है।

मध्यप्रदेश के बड़े हिस्से में दिसंबर के पहले 10 दिनों में असामान्य तौर पर गर्म मौसम का अनुभव हुआ तथा अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के दायरे में या इसके ऊपर रहा।

आईएमडी के मौसम अपडेट में कहा गया कि पूर्वी मध्यप्रदेश के उमरिया में सबसे अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस जबकि नरसिंहपुर में सबसे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे