लाइव न्यूज़ :

मप्र कई भागों में शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी

By भाषा | Updated: March 12, 2021 14:43 IST

Open in App

भोपाल, 12 मार्च मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में शुक्रवार की बादलों की गरज के साथ बूंदाबांदी हुयी । इस दौरान आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश के रीवा, इन्दौर और उज्जैन संभागों के कुछ हिस्सों को छोड़कर राज्य के शेष हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश हुई।

उन्होंने बताया कि दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर वायु के चक्रवाती दबाव तथा राजस्थान के ऊपर हवा के उच्च दबाव के कारण मौसम में यह बदलाव हुआ है तथा बूंदाबांदी हो रही है।

उन्होंने कहा कि मौसम की यह स्थितियां प्रदेश में अगले दो दिन तक बनी रह सकती है।

प्रदेश के गुना, मांडला, छतरपुर और नौगांव में शुक्रवार सुबह तक क्रमश: 13, 6, तथा 0.2 और 1.0 मिलीमीटर बारिश हुई। प्रदेश के उमरिया और पर्वतीय पर्यटन स्थल पचमढ़ी में 0.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया