लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अपने मालिक की कार से 80 लाख रुपये नकद चुराने वाला चालक पंजाब से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 18, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जुलाई दक्षिणी दिल्ली में अपने मालिक की कार से कथित रूप से 80 लाख रुपये नकद चुराने वाले 40 वर्षीय चालक को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी चालक की पहचान किंदर पाल सिंह के रूप में की गयी है और वह पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। किंदर अपने मालिक अजय गुप्ता के पास पिछले करीब 10 से 12 वर्षों से कार चालक का काम कर रहा था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस मामले में शिकायतकर्ता अजय गुप्ता शुक्रवार को अपने चालक किंदर के साथ नयी दिल्ली के सैनिक फॉर्म के नजदीकी इलाके में एक मकान खरीदने के सिलसिले में आया था।

उन्होंने बताया, ‘‘ एक प्रापर्टी सलाहकार के कार्यालय के सामने अपनी कार खड़ी करने के बाद अजय कुछ और मकान देखने चला गया। अजय ने अपने चालक किंदर को कार में पड़ी नकदी के बारे में बताते हुए उसे वहीं रहने के लिए कहा। अजय जब वापस लौटा तो उसे अपनी कार में नकदी नहीं मिली और वहां उसका चालक किंदर भी मौजूद नहीं था।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के बाद पता चला कि इस अपराध में किंदर ही शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लुधियाना में किंदर के घर छापेमारी की। वहां कई सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के बाद पता चला कि आरोपी पंजाब में पंजीकृत एक सफेद रंग की इनोवा कार का इस्तेमाल कर रहा है।

दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने कहा,“ आरोपी किंदर को बाद में उसकी बहन के लुधियाना स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से अपराध में इस्तेमाल की गयी कार सहित पूरी नकदी बरामद कर ली गई।“

पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो