लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग दंपति पर हमला करने के मामले में चालक और परिचालक निलंबित

By भाषा | Updated: July 31, 2021 16:39 IST

Open in App

मुंबई, 31 जुलाई महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के एक चालक और महिला परिचालक को मुंबई के पालघर जिले में बस डिपो पर बुजुर्ग दंपति को कथित तौर पर परेशान करने के लिए सेवा से निलंबित कर दिया गया है। बुजुर्ग दंपति ने चालक को गड्ढों से भरी सड़क पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए टोका था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शुक्रवार को हुई इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें, बस की परिचालक को वाडा बस डिपो में बस से उतरने के बाद दंपति का पीछा करते हुए और बुजुर्ग पुरुष को पीटते हुए देखा जा सकता है, जबकि बुजुर्ग महिला उन्हें बचाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। कुछ क्षण बाद बस चालक भी परिचालक के साथ आ जाता है और बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का दे देता है, जिससे वह जमीन पर गिर जाते हैं।

एमएसआरटीसी के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शेखर चन्ने ने कहा, '' राज्य परिवहन निगम इस घटना के लिए माफी मांगता है। निगम ने तत्काल संज्ञान लिया है और संबंधित चालक व परिचालक को सेवा से निलंबित कर दिया है। इस घटना की जांच एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी।''

एमएसआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार, चालक गोरखनाथ नागरगोजा और परिचालक शीतल पवार ने वाडा बस डिपो में उस समय दंपति के साथ मारपीट की, जब उन्होंने ड्राइवर से पूछा कि उसने गड्ढों से भरी सड़क पर तेजी से बस क्यों चलाई।

इस घटना को ''दुर्भाग्यपूर्ण'' बताते हुए, चन्ने ने कहा कि परिवहन उपक्रम राज्य परिवहन कर्मचारियों द्वारा यात्रियों की पिटाई का समर्थन कभी नहीं करता। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?