लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए ड्राइव-थ्रु केंद्र शुरू हुआ

By भाषा | Updated: May 27, 2021 14:07 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 मई अहमदाबाद नगर निकाय ने 18 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग के लोगों के कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए बृहस्पतिवार को यहां पर ड्राइव-थ्रु टीकाकरण केंद्र की शुरुआत की।

इस केंद्र की शुरुआत आज सुबह जीएमडीसी ग्राउंड में हुई जिसके बाद अपने-अपने वाहनों में सवार कई लोग यहां टीका लगवाने आए।

अहमदाबाद नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह केंद्र अपोलो अस्पताल के साथ मिलकर सार्वजनिक निजी साझेदारी में शुरू किया गया है। तथा यहां के लिए टीके की शीशियों और कर्मचारियों से लेकर सभी प्रकार के संसाधनों का बंदोबस्त अस्पताल प्रबंधन की ओर से किया जाएगा।

निकाय की ओर से बताया गया कि टीका लगवाने के लिए पहले से समय लेने की जरूरत नहीं है बल्कि लोगों के वहां पर पहुंचने पर ही उनका पंजीयन करवा दिया जाएगा।

यहां प्रतिदिन एक हजार लोगों के टीकाकरण करने की व्यवस्था है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू