लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में 2022 तक हर घर को पेयजल: प्रह्लाद पटेल

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:43 IST

Open in App

देहरादून, नौ अक्टूबर केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने शनिवार को कहा कि उत्तराखंड में जल जीवन मिशन की स्थिति बेहतर है और 2022 तक हर घर को पेयजल मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है।

पटेल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 15 अगस्त 2015 तक राज्य में पेयजल आपूर्ति आठ प्रतिशत थी जो अब बढकर 47 प्रतिशत हो गयी है और यह राज्य सरकार के विकास के नजरिये को स्पष्ट करता है।

उन्होंने कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मददेनजर विभाग का सुझाव है कि कर्मियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने और टेंडर में छूट मिलने से कार्य तेजी से होगा ।

पटेल ने कहा कि वह चुनाव आयोग से इस बारे में वार्ता करेंगे जिससे मूलभूत जरुरत के विषय पर तेजी से कार्य हो सके।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पानी की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए सभी ब्लॉक में परीक्षण प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी और प्रत्येक ग्राम से पांच महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और दूरदृष्टि के कारण लक्ष्य समय से पहले पूरे हो रहे हैं तथा उतराखंड में गंगा को प्रदूषण मुक्ति के लिए नमामि गंगे में बेहतर कार्य चल रहा है ।

उन्होंने कहा कि इसी तरह के प्रयास अन्य नदियों के संदर्भ में भी किए जाएंगे ताकि ये पवित्र नदियां अविरल बहती रहें। उन्होंने कहा , ‘‘हम जो काम प्रारंभ करें उसे पूर्णता प्रदान करें ताकि लोगों को उसका लाभ मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे