लाइव न्यूज़ :

जल जीवन मिशन शुरू होने के बाद से अब तक 5.5 करोड़ घरों में पेयजल आपूर्ति : शेखावत

By भाषा | Updated: November 10, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कहा कि सरकार ने जल जीवन मिशन की शुरुआत के बाद से कोविड-19 महामारी से उत्पन्न सभी बाधाओं के बावजूद 5.5 करोड़ घरों को पेयजल की आपूर्ति की है।

पांचवें आईएससी-फिक्की स्वच्छता पुरस्कार और भारत स्वच्छता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शेखावत ने कहा कि कुल 8.5 करोड़ घरों में अब अब तक पेयजल की आपूर्ति की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘70 वर्षों में, केवल 17 प्रतिशत घरों में नल के पानी की सुविधा थी, लेकिन कोविड-19 की सभी बाधाओं के बावजूद हमने 27 प्रतिशत घरों में पानी उपलब्ध कराया और कुल तीन करोड़ घरों में पानी पहुंच गया। अब यह संख्या बढ़कर 8.5 करोड़ हो गई है। इस तरह अब 5.5 करोड़ घरेलू महिलाओं को पानी की समस्या से राहत मिली है।’’

शेखावत ने कहा कि महिलाओं को केंद्र में रखकर जल जीवन मिशन लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘संविधान का 73वां संशोधन कहता है कि ये सभी कार्यक्रम समुदाय के स्वामित्व वाले होने चाहिए और हमने महिलाओं को केंद्र में रखते हुए सभी कार्यक्रमों को लागू किया। इस कोविड अवधि के दौरान हमने 7.5 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित किया और गुणवत्तापूर्ण पानी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें जांच ‘किट’ दी गई।’’

वर्ष 2019 में शुरू जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण भारत के सभी घरों में 2024 तक घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि देश में ‘वाटर प्रोटोकॉल’ विकसित करने का काम शुरू हो गया है केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘देश भर में, हम प्रत्येक जिले में जल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित करने पर काम कर रहे हैं और 2,000 ऐसी प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं और अगले एक साल में देश में ऐसी 6,000 प्रयोगशालाएं होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos