लाइव न्यूज़ :

जहरीली शराब पीने से मृतकों की संख्या सात हुई : मुख्य आरोपी सहित पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 1, 2021 19:37 IST

Open in App

प्रतापगढ़, एक अप्रैल उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर क्षेत्र में तीन और लोगों की मौत के साथ जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और लापरवाही बरतने के आरोप में दो और पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उनके साथी पूर्व ग्राम प्रधान ने होली पर मिलावटी शराब बनवा कर ग्रामीणों में बांटी थी जिसे पीकर लोगों की मौत हुई है।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि उदयपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात रामपाल सरोज (50) और राममिलन कोरी (35) तथा आज दीपक (40) नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शराब पीने के बाद बीमार हुए कई अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है। इससे पहले दिलीप कोरी (48), प्रदीप कोरी (35), सिद्धनाथ (65) और रामकुमार प्रजापति (35) नामक ग्रामीणों की शराब पीने के बाद मौत हो चुकी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी डब्बू सिंह तथा उसके साथियों कपिल सिंह, अशोक, बाबूलाल और घमंडू को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उनका एक साथी पवन सिंह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

तोमर के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 71 बोतल मिलावटी शराब बरामद की गई है। आरोपी डब्बू और कपिल ने स्वीकार किया है कि उसके साथी पूर्व ग्राम प्रधान पवन सिंह तथा अन्य लोग मिलावटी शराब तैयार कराते हैं और इन्हीं लोगों ने अपने साथियों के साथ गत 30 मार्च को ग्रामीणों में मिलावटी शराब वितरित की थी जिसे पीकर कई लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक को निलंबित करने के बाद उदयपुर थाने में तैनात एक दारोगा और कांस्टेबल को भी निलंबित कर दिया गया है।

तोमर ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ मुहिम चलाई गई है। इसके तहत पुलिस ने हथिगंवा थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में बुधवार रात एक ट्रक पर लदी 22 लाख रुपए मूल्य की 298 पेटी शराब बरामद की।

उन्होंने बताया कि पंजाब और हरियाणा में बनी इस शराब में अंग्रेजी, देसी, मिश्रित और अमिश्रित शराब शामिल है। इस मामले में शराब माफिया गुड्डू सिंह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह