लाइव न्यूज़ :

शराब पीने से मौत का मामला : तीन दिन में अवैध शराब के 26 कारोबारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 24, 2021 19:51 IST

Open in App

चित्रकूट, 24 मार्च उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत की घटना के बाद जिले भर में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने 26 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की है।

चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बुधवार को बताया कि राजापुर थाना क्षेत्र के खोपा, भदेदू और देवारी गांव में शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत और 15 अन्य के बीमार होने की घटना के बाद चलाये गए तीन दिनी तलाशी अभियान (रविवार, सोमवार व मंगलवार) में कच्ची महुआ की शराब बनाने वाले 26 कारोबारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 328 लीटर शराब, 87 लीटर केमिकल, 12 भट्टियां बरामद की गयी हैं तथा मौके पर 37 क्विंटल लहन (सड़ा हुआ महुआ) बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 16 मामले दर्ज किए गए हैं।

एसपी ने बताया कि अब भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

मित्तल ने बताया कि पिछले दिनों सरकारी शराब की दुकान से शराब पीने से खोपा, भदेदू व देवारी गांव के सात ग्रामीणों की मौत और 15 लोगों के बीमार होने की घटना के मामले के सात आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत 10 गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अब गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव