लाइव न्यूज़ :

डीआरआई की टीम ने 1.5 करोड़ रुपये मूल्य का करीब एक हजार किलोग्राम गांजा जब्त किया

By भाषा | Updated: July 15, 2021 23:05 IST

Open in App

पटना, 15 जुलाई राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की पटना और मुजफ्फरपुर की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 1.5 करोड़ रुपये मूल्य का 990.56 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है।

डीआरआई के पटना स्थित प्रदेश मुख्यालय से बृहस्पतिवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक विशिष्ट आसूचना के आधार पर डीआरआई मुजफ्फरपुर और पटना के अधिकारियों ने ओडिशा से लाए जा रहे चावल लदे एक ट्रक से 1.5 करोड़ रुपये मूल्य का 990.56 किलोग्राम गांजा जब्त किया।

उन्होंने बताया कि गांजा की इस खेप को ट्रक में चावल की बोरियों के नीचे 90 पैकेटों में छुपाकर रखा गया था। ट्रक को मुजफ्फपुर के मनियारी टोल प्लाजा के पास बुधवार की रात्रि रोका गया था। डीआरआई की टीम ने एक कार में सवार मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। डीआरआई की टीम द्वारा आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?