लाइव न्यूज़ :

डीआरआई की टीम ने 576 किलोग्राम गांजा जब्त किया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 19:23 IST

Open in App

पटना, आठ जनवरी राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की पटना इकाई की एक टीम ने बख्तियारपुर-पटना फोरलेन के पास माधोपुर इलाके में एक ट्रक से 576 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। यह जानकारी डीआरआई की पटना इकाई से मिली।

डीआरआई की पटना इकाई से शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक खुफिया सूचना के आधार पर इकाई की टीम ने बृहस्पतिवार को बख्तियारपुर-पटना फोरलेन के पास माधोपुर इलाके में एक ट्रक से 576 किलोग्राम गांजा जब्त किया जिसकी कीमत 96 लाख रुपये है।

सूत्रों ने बताया कि गांजे की उक्त खेप को ट्रक के चालक ने केबिन के पीछे बने दो विशेष तहखाने में 129 पैकेट में छुपाकर रखा था। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में नालंदा जिला निवासी दो व्यक्तियों सिंगुर कुमार और धनंजय यादव को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के अनुसार ट्रक चालक और उसके साथी ने खुलासा किया कि गांजे की इस खेप को उनके वाहन में ओडिसा में छिपाया गया था जिसे पटना लाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई नगर निगम चुनावः उद्धव ठाकरे को झटका, भाजपा में शामिल तेजस्वी घोसालकर, BMC चुनाव में हारेंगे पूर्व सीएम?, मंत्री संजय शिरसाट ने कहा

भारतSanjay Saraogi: कौन हैं संजय सरावगी, जो बीजेपी की बिहार यूनिट के नए अध्यक्ष बने हैं?

भारततमिलनाडु-असम विधानसभा चुनाव 2026ः पीयूष गोयल-बैजयंत पांडा प्रभारी और अर्जुन राम मेघवाल, मुरलीधर मोहोल, सुनील कुमार शर्मा और दर्शना बेन जरदोश सह-प्रभारी नियुक्त

भारतMaharashtra Local Body Elections 2026 Dates Announced: 29 निकाय, 2,869 सीट, 3.48 करोड़ मतदाता, 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी 2026 को मतगणना

भारतनितिन नबीन के बाद बिहार में एक और बदलाव, संजय सरावगी होंगे प्रदेश अध्यक्ष

भारत अधिक खबरें

भारत“छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”, छत्तीसगढ़ के गेड़ी नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन को यूनेस्को ने सराहा

भारतMumbai Civic Body Polls Date: मुंबई नगर निकाय चुनाव 15 जनवरी को होंगे, अगले दिन आएंगे नतीजे

भारत'सेक्स और बच्चों के लिए औरतों से शादी करो': चुनाव जीतने के बाद केरल के CPM नेता का विवादित बयान

भारतराजद नेता ऋषि मिश्रा ने दे दी अपनी ही पार्टी को नसीहत, कहा-गाली देकर किसी पार्टी को कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलने वाला

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में झटका खाने के बाद पीके क्या जाएंगे कांग्रेस के शरण में? प्रियंका गांधी के बीच दिल्ली में हुई मुलाकात!