लाइव न्यूज़ :

डीआरआई ने मुंबई हवाई अड्डे से 3,646 आईफोन की खेप जब्त की

By भाषा | Updated: November 28, 2021 23:02 IST

Open in App

मुंबई, 28 नवंबर मुंबई में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एअर कार्गो कॉम्प्लेक्स (एसीसी) से 3,646 आईफोन की खेप जब्त की। ऐसा संदेह है कि इन नए मॉडल के फोन की तस्करी हांगकांग से देश में की गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

इन दो खेपों के आयात दस्तावेज के अनुसार, माल को ‘मेमरी कार्ड’ बताया गया था। शुक्रवार को उसकी जांच के बाद पता चला कि इस खेप में आईफोन 13 प्रो के 2,245 फोन, आईफोन 13 प्रोमैक्स के 1,401 फोन, गूगल पिक्सल 6 प्रो के 12 फोन और एक ऐपल स्मार्ट घड़ी शामिल है। इन सभी की कुल कीमत 42.86 करोड़ है।

सीमा शुल्क अधिनियम के तहत उपर्युक्त मोबाइल फोन और ऐपल स्मार्ट वॉच को आयातित सामानों में शामिल नहीं किया गया था। इन सामानों की घोषित कीमत सिर्फ 80 लाख रुपये बताई गई थी। बयान में बताया गया कि इस खेप के सामने आने से गंभीर आयात धोखाधड़ी का पता चला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे