लाइव न्यूज़ :

डीआरआई ने भोपाल में जब्त कीं तस्करी कर लाई गयी विदेशी ब्रांड की एक लाख सिगरेट

By भाषा | Updated: February 6, 2021 22:32 IST

Open in App

भोपाल, छह फरवरी राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने तस्करी कर लाई गई विदेशी ब्रांड की 20 लाख रुपये कीमत की एक लाख से अधिक सिगरेट यहां विभिन्न स्थानों से जब्त की हैं।

डीआरआई ने शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सूचना मिली थी कि भोपाल में तस्करी कर बड़ी मात्रा में विदेशी ब्रांड की सिगरेट लाई गयी हैं जिसके आधार पर बृहस्पतिवार को कई जगह तलाशी कर विभिन्न विदेशी ब्रांड की एक लाख सिगरेट जब्त की गयी हैं।

विज्ञप्ति में बताया गया कि जब्त की गयी सिगरेटों की कीमत 20 लाख रुपये है।

अधिकारियों ने बताया कि इन सिगरेट को भारत में अवैध तौर पर तस्करी करके लाया गया था, इनके पैकेट पर कैंसर जागरूकता और चित्रात्मक चेतावनी भी नहीं है, जैसा कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के तहत भारत में सिगरेट के पैकेटों पर होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इन सिगरेट को वाया दिल्ली से भोपाल लाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?