लाइव न्यूज़ :

डीआरआई, सीमा शुल्क अधिकारियों ने इस वित्त वर्ष में तस्करी का 1,400 किलोग्राम सोना पकड़ा

By भाषा | Updated: December 4, 2019 05:58 IST

वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान सोने की तस्करी में 210 विदेशियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं विदेशी मुद्रा की तस्करी में 35 विदेशियों को पकड़ा गया था। 

Open in App
ठळक मुद्दे शुल्क अधिकारियों ने चालू वित्त वर्ष में अब तक तस्करी से लाया गया 1,400 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इसका मूल्य 490 करोड़ रुपये आंका गया है।

 राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और अन्य सीमा शुल्क अधिकारियों ने चालू वित्त वर्ष में अब तक तस्करी से लाया गया 1,400 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इसका मूल्य 490 करोड़ रुपये आंका गया है।

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में डीआरआई और सीमा शुल्क विभाग की विभिन्न इकाइयों द्वारा 1,265 करोड़ रुपये का 4,000 किलोग्राम तस्करी से आया सोना और 164 करोड़ रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा पकड़ी गई। डीआरआई ने बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2019- 20 में जुलाई तक तस्करी से पहुंचा 490 करोड़ रुपये का 1,390 किलोग्राम सोना और 428 करोड़ रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा जब्त की गई है।

बयान में कहा गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान जुलाई तक 78 विदेशी नागरिकों को सोने की तस्करी और 23 विदेशी नागरिकों को विदेशी मुद्रा की तस्करी में पकड़ा गया। वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान सोने की तस्करी में 210 विदेशियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं विदेशी मुद्रा की तस्करी में 35 विदेशियों को पकड़ा गया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos