लाइव न्यूज़ :

समतामूलक समाज का सपना अभी भी अधूरा : मायावती

By भाषा | Updated: August 15, 2021 11:46 IST

Open in App

लखनऊ, 15 अगस्त बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को कहा कि आजादी के बाद मानवतावादी संविधान बनाकर समतामूलक समाज का जो सपना देखा गया था वह अभी भी अधूरा है।

बसपा प्रमुख ने देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया ''देश व दुनिया में सभी भारतीयों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश की आजादी के बाद मानवतावादी संविधान बनाकर जो यहां समतामूलक समाज बनाने व सभी की तरक्की आदि का अद्भुत सपना देखा गया था वह अभी भी अधूरा है जिसपर सही सोच व समर्पण की जरूरत है।''

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि सुख-शान्ति, शिक्षा-समृद्धि, रोजगार और न्याय-युक्त जीवन संविधान के मूल हैं, जिसके लिए केन्द्र व राज्य सरकारों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से काम करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं