लाइव न्यूज़ :

मेघालय में मुठभेड़ में खूंखार उग्रवादी ढेर

By भाषा | Updated: August 13, 2021 16:16 IST

Open in App

शिलांग, 13 अगस्त मेघालय के पूर्वी खासी पर्वतीय जिले में शुक्रवार को तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक खूंखार उग्रवादी मारा गया जिसने पूर्व में आत्मसमर्पण किया था। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में हाल में हुए सिलसिलेवार धमाकों के संबंध में जब उसके घर पर छापेमारी की गई तब यह मुठभेड़ हुई।

प्रतिबंधित हाइनीट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल (एचएनएलसी) के पूर्व महासचिव चेस्टरफील्ड थांगखिव (54) ने 2018 में उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन त्यसोंग के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

पुलिस महानिदेशक आर चंद्रनाथन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पुलिस की एक टीम ने राज्य में हाल में हुए आईईडी हमलों के सिलसिले में मवलाई में थांगखिव के किनटोन मसार आवास पर छापेमारी की।

उन्होंने बताया, “थांगखिव खिलहेरियाट में आईईडी हमले में वांछित था। हमारे पास सबूत थे। पुलिस की एक टीम ने तड़के उसके घर पर छापेमारी की। पुलिस के घर में घुसते ही, उसने एक चाकू लहराया और चार में से एक कॉन्स्टेबल पर हमला किया जिसने जवाब में गोली चलाई।”

अधिकारी ने बताया कि थांगखिव को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

चंद्रनाथन ने बताया कि उसके दो साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और पुलिस ने बंदूक, उसके लैपटॉप में डिजिटल दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किया।

एचएनएलसी मंगलवार को शिलांग में भीड़-भाड़ वाले बाजार में हुए आईईडी विस्फोट की जिम्मेदारी ले चुका है जिसमें दो लोग घायल हो गए थे।

पिछले महीने, खिलहेरियाट में पुलिस बैरक में आईईडी विस्फोट हुआ था जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं थी।

मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि विस्फोट के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनमें से दो ने हमले में थांगखिव की सीधी संलिप्तता के साक्ष्य दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू