लाइव न्यूज़ :

‘लुकोस्किन’ बनाने वाले हेमंत कुमार पांडेय को डीआरडीओ का ‘साइंटिस्ट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार

By भाषा | Updated: December 26, 2020 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर वरिष्ठ वैज्ञानिक हेमंत कुमार पांडेय को ल्यूकोडर्मा के इलाज के लिए लोकप्रिय दवा लुकोस्किन समेत अनेक जड़ी बूटी आधारित दवाएं विकसित करने में योगदान के लिए डीआरडीओ के ‘साइंटिस्ट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

जड़ी बूटियों से औषधियां बनाने के क्षेत्र में योगदान के लिए अनेक प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले पांडेय पिछले 25 साल से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रयोगशाला रक्षा जैव-ऊर्जा अनुसंधान संस्थान (डाइबर) में अनुसंधान कार्य कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में यहां एक समारोह में वैज्ञानिक को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया था जिसमें उन्हें एक प्रशस्ति पत्र और दो लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की गयी।

प्रशस्ति पत्र में लिखा है, ‘‘रक्षा जैव-ऊर्जा अनुसंधान संस्थान, हलद्वानी में वैज्ञानिक ‘ई’ डॉ हेमंत कुमार पांडेय ने पांच जड़ी बूटी उत्पादों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और सात पेटेंट जमा किये हैं।’’

हिमालयी क्षेत्र में पाई जाने वाली करीब आठ जड़ी-बूटियों के मिश्रण से बनी लुकोस्किन दवा सफेद दाग के उपचार में काम आती है और दिल्ली की एमिल फार्मास्युटिकल्स इसकी मार्केटिंग करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस