लाइव न्यूज़ :

DRDO की एक और कामयाबी, हाइपरसोनिक स्पीड से उड़ने वाले स्वदेशी मानवरहित स्क्रैमजेट प्रदर्शन विमान का परीक्षण सफल

By भाषा | Updated: June 12, 2019 18:50 IST

रक्षा सूत्रों ने बताया कि यह विमान हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली विकसित करने संबंधी देश के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का अहम हिस्सा है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के सूत्रों ने बताया कि यह परीक्षण डीआरडीओ ने बंगाल की खाड़ी में डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप से पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 25 मिनट पर किया।

Open in App

भारत ने ओडिशा तट के निकट एक बेस से हाइपरसोनिक गति से उड़ान के लिए स्वदेश में विकसित अपने मानवरहित स्क्रैमजेट प्रदर्शन विमान का बुधवार को पहला परीक्षण किया जो सफल रहा। रक्षा सूत्रों ने बताया कि यह विमान हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली विकसित करने संबंधी देश के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का अहम हिस्सा है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के सूत्रों ने बताया कि यह परीक्षण डीआरडीओ ने बंगाल की खाड़ी में डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप से पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 25 मिनट पर किया।

उन्होंने कहा, ‘‘नयी तकनीक का परीक्षण किया गया। रडार से प्राप्त डेटा दिखाता है कि परीक्षण सफल रहा।’’ सूत्रों ने बताया कि डीआरडीओ के एचएसटीडीवी (हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकी प्रदर्शक वाहन) कार्यक्रम के तहत करीब 20 सेकंड की कम अवधि के लिए स्क्रैमजेट प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करने के मकसद से एक प्रदर्शक उड़ान विमान की अवधारणा की गई है। इस अवधारणा के साकार होते ही भारत उन चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा जिनके पास इस प्रकार की तकनीक है।

सूत्रों ने बताया कि हाइपरसोनिक और लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों के लिए यान के तौर पर प्रयोग किए जाने के अलावा यह एक दोहरे उपयोग की प्रौद्योगिकी है जो कई असैन्य कार्यों में भी प्रयोग की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल कम लागत में उपग्रहों के प्रक्षेपण में भी किया जा सकता है। 

टॅग्स :डीआरडीओमिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

विश्वUS/Israel- Iran war: ईरान के मिसाइल हमले में महिला समेत 2 की मौत, इजरायल ने मोजतबा खामेनेई के अंत की कसम खाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं