लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ के 500 बिस्तरों वाले कोविड-19 अस्पताल का जम्मू में उद्घाटन

By भाषा | Updated: May 29, 2021 17:01 IST

Open in App

जम्मू, 29 मई जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के 500 बिस्तरों वाले कोविड-19 अस्पताल का शनिवार को उद्घाटन किया। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्वास्थ्य अवसंरचनाओं में सुधार के मकसद से यह अस्पताल तैयार किया गया है।

भगवती नगर सेंटर में कुल 500 बिस्तरों में से 125 गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) के बिस्तर होंगे जबकि अन्य 24 घंटे उपलब्ध ऑक्सीजन सुविधा से लैस कोविड-19 के बिस्तर होंगे।

अस्पताल में वेंटिलेटर, मॉनीटर, दवाखाना, नैदानिक जांच सुविधाएं, एक्स-रे और सीटी स्कैन मशीनें होंगी।

उपराज्यपाल ने अस्पताल के उद्घाटन के बाद कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जम्मू-कश्मीर को हर तरह की मदद देने के लिए आभारी हूं।”

वैश्विक महामारी और भविष्य की चुनौतियों के प्रबंधन पर सिन्हा ने कहा कि प्रभावी प्रणालियों के साथ डीआरडीओ अस्पताल वैश्विक महामारी के खिलाफ सरकार के प्रयासों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सिन्हा ने कहा, “डीआरडीओ के प्रमुख जी. सतीश रेड्डी और उनकी टीम का इस जरूरी उपकरणों से लैस चिकित्सा केंद्र को रिकॉर्ड समय में बनाने के लिए चौबीसों घंटे काम करने को लेकर बधाई देता हूं।”

उन्होंने कहा कि जम्मू और संभाग के अन्य इलाकों में स्वास्थ्य अवसंरचनाएं स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं।

उपराज्यपाल ने कहा, “सभी सुविधाओं के परीक्षण के बाद यह अस्पताल भी तीन से चार दिन में पूरी तरह काम करने लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो