लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ रक्षा संबंधी समस्याओं पर काम करने वाले इनक्यूबेशन केंद्रों को मदद देगा

By भाषा | Updated: July 26, 2021 17:47 IST

Open in App

अमरावती, 26 जुलाई रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने कहा है कि रक्षा संबंधी समस्याओं पर काम करने वाले इनक्यूबेशन केंद्रों को वित्तीय मदद दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि डीआरडीओ दो या तीन दशकों के लिए निर्देशित अनुसंधान कार्यक्रम के तहत लंबी अवधि की परियोजनाओं पर विश्वविद्यालयों के साथ भी सहयोग करेगा। अपने गृह राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर आए रेड्डी ने एसआरएम विश्चविद्यालय-आंध्र प्रदेश के प्रति कुलपति डी नारायण राव, कुलपति वी एस राव, वैज्ञानिकों और विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों से बातचीत की।

डीआरडीओ अध्यक्ष ने कहा कि बीटेक कर चुके छात्रों को इनक्यूबेशन केंद्रों की स्थापना के लिए प्रत्येक को एक करोड़ रुपये तक की मदद दी जाएगी ताकि रक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।

स्टार्ट-अप व्यवसाय को विकसित करने में मदद करने वाले संस्थानों को ‘इन्क्यूबेशन सेंटर’ कहा जाता है। इसके तहत स्टार्ट-अप को व्यापारिक और तकनीकी सुविधाएं, वित्तीय मदद, प्रयोगशाला की सुविधा जैसी सहायता प्रदान की जाती है।

रेड्डी ने कहा कि अगर बीटेक कर चुके छात्र उद्योग में भागीदार के रूप में काम कर सकते हैं, तो उन्हें 10 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा सकती है। डीआरडीओ ने देश के कुछ विश्वविद्यालयों और संस्थानों के साथ संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम भी शुरू किया है, जिसमें रक्षा संगठन के वैज्ञानिक सह-मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेंगे। रेड्डी ने कहा कि कार्यक्रम के लिए नामांकित शोधार्थियों को कार्यकाल के दौरान डीआरडीओ की प्रयोगशालाओं में काम करने का अवसर मिलेगा। एसआरएम के प्रति कुलपति नारायण राव ने कहा कि डीआरडीओ उनकी जरूरतों के लिए प्रासंगिक कुछ परियोजनाओं पर उनके विश्वविद्यालय के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos