लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में सात चिकित्सकीय ऑक्सीजन संयंत्र लगाएगा डीआरडीओ

By भाषा | Updated: May 11, 2021 21:16 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 11 मई कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए ऑक्सीजन उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाते हुए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा में सात चिकित्सकीय ऑक्सीजन संयंत्र लगाने का निर्णय किया है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ओडिशा के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) रामप्रसाद पांडा ने बताया कि ये संयंत्र बौद्ध, कटक, भद्रक, गजपति, झारसुगुडा, नयागढ़ और कोरापुट जिलों में लगेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी संयंत्र में सिविल और इलेक्ट्रिकल (इमारत बनाने और बिजली संबंधी) काम एनएचएआई करेगा जबकि तकनीकी काम डीआरडीओ के हिस्से में है।

डीआरडीओ ने देश में विकसित तकनीक की मदद से तीन महीने के भीतर देश में चिकित्सकीय ऑक्सीजन के 500 संयंत्र लगाने की योजना बनायी है। राज्य में इसी के तहत संयंत्र लगाए जा रहे हैं।

पांडा ने कहा कि बौद्ध और कटक में प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

संयंत्र का संचालन शुरू होने पर वहां प्रति मिनट 1,000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन हो सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान