लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ इस सप्ताहांत तक दिल्ली के आसपास ऑक्सीजन के पांच संयंत्र लगाएगा

By भाषा | Updated: May 4, 2021 21:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) कुल 500 ऑक्सीजन संयंत्र में से इस सप्ताहांत तक दिल्ली के इर्द-गिर्द पांच ऑक्सजीन संयंत्र स्थापित करेगा। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘ये संयंत्र अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर, डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल), सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और एम्स झज्जर, हरियाणा में स्थापित किए जाएंगे।’’

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से कई राज्यों में अस्पतालों में ऑक्सीजन, जरुरी दवाओं, उपकरणों और बेड की कमी हो गयी है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तय कार्यक्रम के मुताबिक पांच संयंत्रों में से दो के उपकरणों की खेप मंगलवार को दिल्ली पहुंच गयी और एम्स तथा आरएमएल अस्पताल में संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं।

मंत्रालय ने बताया कि इन दो संयंत्रों के उपकरण की डीआरडीओ की प्रौद्योगिकी भागीदार कंपनी ट्राइडेंट न्यूमेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने आपूर्ति की है और 48 संयंत्रों के उपकरणों के लिए ऑर्डर दिए गए हैं।

डीआरडीओ ने 28 अप्रैल को कहा था कि वह पीएम-केयर्स कोष द्वारा किए गए आवंटन से अगले तीन महीने के भीतर चिकित्सकीय ऑक्सीजन के लिए 500 संयंत्र स्थापित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह