लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ तीन महीने में 500 चिकित्सकीय ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करेगा: रक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: April 28, 2021 16:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि पीएम केयर्स फंड से धनराशि आवंटित होने के तीन महीने के अंदर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) 500 चिकित्सकीय ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करेगा।

मंत्री ने ट्वीट किया ,‘‘ उड़ान के समय हल्के लड़ाकू विमान पर ऑक्सीजन उत्पादन के लिए डीआरडीओ द्वारा विकसित की गयी चिकित्सकीय ऑक्सीजन संयंत्र (एमओपी) प्रौद्योगिकी से अब कोविड-19 के मरीजों से जुड़े वर्तमान ऑक्सीजन संकट का मुकाबला करने में मदद मिलेगी। ’’

भारत कोरोना वायरस के लगातार तेजी से बढ़ते मामलों से जूझ रहा है और कई राज्यों में चिकित्सकीय ऑक्सीजन एवं बिस्तरों की कमी के चलते अस्पताल भारी दबाव से गुजर रहे हैं।

डीआरडीओ ने एक बयान में कहा है कि एमओपी प्रौद्योगिकी बेंगलुरू के टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और कोयंबटूर के ट्राइडेंट न्यूमैटिक्स को पहले ही अंतरित कर दी गयी है और वे 380 संयंत्र लगाएंगे।

उसने कहा कि इसके अलावा प्रति मिनट 500 लीटर उत्पादन क्षमता के 120 संयंत्र, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान , देहरादून के साथ मिलकर काम करने वाले उद्योग लगायेंगे।

उसने कहा कि डीआरडीओ का एमओपी प्रति मिनट 1000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करता है।

डीआरडीओ ने कहा, ‘‘ यह प्रणाली पांच लीटर प्रति मिनट की प्रवाह दर से 190 मरीजों की जरूरतें पूरी करती है और रोजना 195 सिलेंडरों का पुनर्भरण करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब