लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ ने पिनाका रॉकेट के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण किया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 21:06 IST

Open in App

बालासोर (ओडिशा), 25 जून रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा तट के पास चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) से स्वदेशी पिनाका रॉकेट के उन्नत संस्करण का परीक्षण किया। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

परीक्षण के दौरान कुल 25 पिनाका रॉकेट बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अलग-अलग दूरी पर लक्ष्य को सटीकता से भेदने में कामयाब रहे। एक अधिकारी ने बताया कि 122 एमएम कैलिबर रॉकेट को मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर (एमबीआरएल) से छोड़ा गया।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘मिशन के दौरान लक्ष्य सफलतापूर्वक भेद दिए गए। पिनाका रॉकेट प्रणाली के विस्तारित रेंज के तहत 45 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य को भेदा जा सकता है।’’ रॉकेट ने कितनी सटीकता से निशाना साधा, इस पर विभिन्न उपकरणों के जरिए निगरानी की गयी।

पुणे स्थित आयुध अनुसंधान एवं विकास स्थापना (एआरडीई) और उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (एचईएमआरएल) ने इकनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड, नागपुर की मदद से इस रॉकेट प्रणाली को विकसित किया है। सूत्रों ने बताया कि लंबी दूरी की क्षमता को प्राप्त करने के लिए उन्नत पिनाका प्रणाली का विकास किया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्नतम पिनाका रॉकेट के कामयाब परीक्षण पर डीआरडीओ और उद्योग को बधाई दी है। रक्षा विभाग (अनुसंधान एवं विकास) के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डी ने भी रॉकेट के सफल परीक्षण में शामिल टीम के प्रयासों की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां