लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ ने जमीन से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल के नये संस्करण का सफल परीक्षण किया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा के समेकित परीक्षण रेंज से जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली आकाश के नये संस्करण का बुधवार को सफल परीक्षण किया है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सभी प्रकार की हथियार प्रणाली से लैस मिसाइल का परीक्षण दोपहर करीब पौने एक (12:45) बजे जमीन आधारित मंच से किया गया और परीक्षण के दौरान मिसाइल की उड़ान से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सभी हथियार प्रणाली के सफल, बिना किसी गड़बड़ी के काम करने की पुष्टि हुई है।

आकाश मिसाइल का नया संस्करण 60 किलोमीटर की दूरी तक की मारक क्षमता रखता है और यह मैक 2.5 की गति से उड़ान भरने में सक्षम है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘डीआरडीओ ने ओडिशा तट पर स्थित समेकित परीक्षण केन्द्र से आकाश मिसाइल के नये संस्करण का 21 जुलाई को सफल परीक्षण किया।’’

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘सफल परीक्षण दोपहर करीब पौने एक बजे (12:45) जमीन पर स्थित मंच से किया गया, इस दौरान मिसाइल बहुद्देशीय राडार, कमांड, कंट्रोल और संचार प्रणाली और लांचर आदि हथियार प्रणाली से जुड़े सभी तत्वों से लैस था।’’

आकाश मिसाइल को डीआरडीओ के हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला ने अनुसंधान संगठन की अन्य शाखाओं के साथ मिलकर विकसित किया है।

मिसाइल की उड़ान से जुड़े आंकड़े रिकॉर्ड रखने के लिए आईटीआर ने कई निगरानी प्रणाली, जैसे एलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग प्रणाली, राडार और टेलीमेट्री का उपयोग किया।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रणालियों द्वारा एकत्र आंकड़ों/डेटा के आधार पर पूरी हथियार प्रणाली में कोई गड़बड़ी नहीं होने की पुष्टि हुई है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘तैनात किए जाने पर आकाश-एनजी हथियार प्रणाली भारतीय वायुसेना की हवाई रक्षा क्षमता को कई गुना बढ़ाने वाला साबित होगा।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना और विनिर्माण एजेंसियों भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) को मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए बधाई दी।

डीआरडीओ के अध्यक्ष जी. सतीश रेड्डी ने मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए उसमें शामिल टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मिसाइल भारतीय वायुसेना को मजबूती प्रदान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया