लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ ने अपनी प्रयोगशाला में क्वांटम संचार का किया सफल प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 9, 2020 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने क्वांटम की डिस्ट्रिब्यूशन (क्यूकेडी) प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए अपनी दो प्रयोगशालाओं के बीच संचार का सफल परीक्षण किया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘रक्षा और सामरिक एजेंसियों के लिए सुरक्षित संचार दुनिया भर में महत्वपूर्ण है और समय-समय पर एन्क्रिप्शन कुंजी का वितरण इस संदर्भ में एक महत्वपूर्ण जरूरत है। क्वांटम आधारित संचार कुंजी को सुरक्षित रूप से साझा करने के लिए यह एक ठोस समाधान प्रदान करता है।’’

बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद की दो प्रयोगशालाओं के बीच क्यूकेडी आधारित संचार की सफल प्रस्तुति के लिए डीआरडीओ को बधाई दी।

रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) और अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीई) ने इस प्रस्तुति में हिस्सा लिया।

बयान के मुताबिक, परीक्षण के दौरान संचार की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे एक तीसरे पक्ष का पता लगाने की पद्धति का भी प्रदर्शन किया। बयान में कहा गया कि डीआरडीओ में किए जा रहे काम का उपयोग क्वांटम सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्टार्ट-अप और एसएमई की मदद करने के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा