लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ, नौसेना ने हवा से गिराए जाने वाले कंटेनर सहायक-एनजी का पहला सफल परीक्षण किया

By भाषा | Updated: December 30, 2020 23:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा नौसेना ने गोवा के अपतटीय क्षेत्र में हवा से गिराए जाने वाले कंटेनर सहायक-एनजी का पहला सफल परीक्षण किया जिसे आईएल-38 एसडी विमान से गिराया गया।

रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि सहायक-एनजी, भारत का देश में निर्मित और विकसित, हवा से गिराया जाने वाला पहला कंटेनर है।

इसमें कहा गया कि जीपीएस से लैस यह कंटेनर 50 किलोग्राम तक वजन ले जा सकता है और इसे किसी भारी विमान से गिराया जा सकता है।

इसके डिजाइन और विकास में डीआरडीओ की दो प्रयोगशालाएं तथा निजी कंपनी अवंटेल शामिल रहीं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना ने अपनी अभियानगत साजो-सामान क्षमताओं को बढ़ाने तथा तट से दो हजार किलोमीटर दूर पोतों को महत्वपूर्ण अभियांत्रिकी भंडार उपलब्ध कराने के लिए परीक्षण किया।’’

इसने कहा कि इस कंटेनर के आने से उपकरण और अन्य वस्तुओं का भंडार लेने के लिए पोतों के तट तक आने की जरूरत कम होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह