लाइव न्यूज़ :

वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार ने कहा- DRDO को पांचवीं पीढ़ी का उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान बनाना चाहिए

By भाषा | Updated: October 16, 2019 05:30 IST

डीआरडीओ निदेशकों के सम्मेलन में कहा कि भविष्य में प्रौद्योगिकी नेतृत्व का मतलब होगा कि यह हमें प्रतिकूल परिस्थितियों में एक तकनीकी ताकत उपलब्ध करायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देवायु सेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने मंगलवार को भारतीय वायुसेना को सफल हथियार प्रणाली देने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रशंसा की। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि सरल राडार चेतावनी प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली ने भारतीय वायुसेना के अभियानों का स्वरूप बदल दिया।

वायु सेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने मंगलवार को भारतीय वायुसेना को सफल हथियार प्रणाली देने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रशंसा की और कहा कि डीआरडीओ को पांचवीं पीढ़ी का उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) बनाना चाहिए।

उन्होंने यहां डीआरडीओ निदेशकों के सम्मेलन में कहा कि भविष्य में प्रौद्योगिकी नेतृत्व का मतलब होगा कि यह हमें प्रतिकूल परिस्थितियों में एक तकनीकी ताकत उपलब्ध करायेगा। उन्होंने कहा, “डीआरडीओ के साथ वायुसेना के जुड़ाव का एक लंबा इतिहास है। 70 के दशक में हम अपने प्रतिद्वंद्वियों के पीछे थे और फिर डीआरडीओ ने कदम रखा और हमें इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली दी, जिससे हमें तकनीकी बराबरी मिली।”

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि सरल राडार चेतावनी प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली ने भारतीय वायुसेना के अभियानों का स्वरूप बदल दिया। उन्होंने कहा, “अब एएमसीए की बारी है, ये डीआरडीओ की परियोजना है। और हम इसे पांचवी पीढ़ी का कहते हैं, सिर्फ इसलिए ये मतलब नहीं है कि हम पांचवी पीढ़ी तक सीमित हैं। हो सकता है कि ये छठी पीढ़ी की प्रौद्योगिकी हो। हम बस इसे पांचवी पीढ़ी का कहते हैं।”

उन्होंने कहा, “और, डीआरडीओ को इसे साकार करना ही होगा... क्योंकि न सिर्फ आपका, बल्कि भारतीय वायुसेना का स्वाभिमान भी दांव पर लगा है।” 

टॅग्स :डीआरडीओइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया