लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ ने 2-डीजी दवा की तकनीक देने के लिए ईओआई आमंत्रित किए

By भाषा | Updated: June 9, 2021 12:39 IST

Open in App

हैदराबाद, नौ जून कोविड-19 मरीजों के इलाज में इस्तेमाल की जानी वाली दवा 2-डिऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) विकसित करने वाले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इस दवा को बनाने की तकनीक भारतीय दवा उद्योग को हस्तांतरित करने के वास्ते रूचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित की है।

2-डीजी दवा डीआरडीओ की प्रयोगशाला, नाभिकीय औषधि एवं सम्बद्ध विज्ञान संस्थान (आईएनएमएएस) ने डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज के साथ मिलकर विकसित की है।

क्लिनिकल ट्रायल के नतीजों में देखा गया कि यह अणु अस्पताल में भर्ती मरीजों को तेजी से बीमारी से उबरने और ऑक्सीजन पर निर्भरता को कम करने में मदद करता है।

ईओआई दस्तावेज के अनुसार, आवेदन ईमेल के जरिए 17 जून से पहले भेजे जाने चाहिए। इसमें कहा गया है, ‘‘उद्योगों द्वारा दी जाने वाली ईओआई की एक तकनीकी आकलन समिति (टीएसी) जांच करेगी। केवल 15 उद्योगों को ही उनकी क्षमताओं और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टीओटी दिया जाएगा।’’

बोली लगाने वाली कंपनियों के पास ड्रग लाइसेंसिंग एथॉरिटीज से एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट (एपीआई) से दवा बनाने का लाइसेंस होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच