लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ ने 2-डीजी दवा की तकनीक देने के लिए ईओआई आमंत्रित किए

By भाषा | Updated: June 9, 2021 17:12 IST

Open in App

हैदराबाद, नौ जून कोविड-19 मरीजों के इलाज में इस्तेमाल की जानी वाली दवा 2-डिऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) विकसित करने वाले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इस दवा को बनाने की तकनीक भारतीय दवा उद्योग को हस्तांतरित करने के वास्ते रूचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किया है।

2-डीजी दवा डीआरडीओ की प्रयोगशाला, नाभिकीय औषधि एवं सम्बद्ध विज्ञान संस्थान (आईएनएमएएस) ने डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज के साथ मिलकर विकसित की है।

क्लिनिकल ट्रायल के नतीजों में देखा गया कि यह अणु अस्पताल में भर्ती मरीजों को तेजी से बीमारी से उबरने और ऑक्सीजन पर निर्भरता को कम करने में मदद करता है।

ईओआई दस्तावेज के अनुसार, आवेदन ईमेल के जरिए 17 जून से पहले भेजे जाने चाहिए। इसमें कहा गया है, ‘‘उद्योगों द्वारा दी जाने वाली ईओआई की एक तकनीकी आकलन समिति (टीएसी) जांच करेगी। केवल 15 उद्योगों को ही उनकी क्षमताओं और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टीओटी दिया जाएगा।’’

बोली लगाने वाली कंपनियों के पास ड्रग लाइसेंसिंग एथॉरिटीज से एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट (एपीआई) से दवा बनाने का लाइसेंस होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे