लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ ने सशस्त्र बलों के लिए सर्दी के कपड़ों के उत्पादन के लिए निजी कंपनियों को तकनीक सौंपी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सशस्त्र बलों के लिए अत्यधिक ठंड में पहने जाने वाले कपड़ों के उत्पादन की खातिर स्वदेशी रूप से विकसित तकनीक पांच भारतीय कंपनियों को दी है।

सशस्त्र बलों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का उत्पादन करने के लिए सरकार के प्रयासों के तहत भारतीय रक्षा कंपनियों को प्रौद्योगिकी सौंपी गयी।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने 27 दिसंबर को पांच भारतीय कंपनियों को स्वदेश में विकसित अत्यधिक ठंड वस्त्र प्रणाली (ईसीडब्ल्यूएस) प्रौद्योगिकी सौंपी। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सेना को ग्लेशियर और हिमालय की चोटियों में अपने सतत अभियानों के लिए ईसीडब्ल्यूएस की आवश्यकता है।

सेना कुछ समय पहले तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के लिए अत्यधिक ठंड के मौसम के कपड़ों और संबंधित वस्तुओं का आयात करती थी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि डीआरडीओ द्वारा डिजाइन ईसीडब्ल्यूसीएस को 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर उपयुक्त रूप से गर्मी प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह