लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ जासूसी मामला: सभी पांच आरोपियों के संपर्क में थी ‘‘ संदिग्ध’’ महिला

By भाषा | Updated: September 25, 2021 22:16 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 25 सितंबर ओडिशा के बालासोर जिले में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के ‘समन्वित परीक्षण रेंज’ (आईटीआर) के जासूसी मामले में ‘‘संदिग्ध’’ महिला सभी पांच आरोपियों के सम्पर्क में थी और उनमें से दो को शादी के प्रस्ताव भी दिए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आईटीआर के पांच कर्मचारियों को ओडिशा पुलिस अपराध शाखा द्वारा सात दिन तक हिरासत में रखने की अवधि शनिवार को समाप्त हो गई और उन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। उन्हें 14 और 16 सितंबर को एक पाकिस्तानी जासूस को कथित तौर पर पैसे की एवज में महत्वपूर्ण सूचनाएं देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा को मंगलवार को इस मामले में दुबई से धन के लेन-देन और एक महिला ऑपरेटिव (जासूस) की भूमिका का साक्ष्य मिला था।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) अपराध शाखा, संजीव पंडा ने बताया कि महिला जिसने बालासोर से होने की गलत जानकारी दी थी, उसने पांचों आरोपियों से ब्रिटेन के ‘सिम कार्ड’ का उपयोग करके बात की थी, इन लोगों को आपस में इसकी जानकारी नहीं थी। महिला व्हाट्सएप के अलावा अलग-अलग नामों से सात फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल करके उनके सम्पर्क में थी।

जासूसी मामले में कथित ‘हनी-ट्रैप’ पहलू पर उन्होंने कहा, ‘‘ वह अक्सर दो आरोपियों को ‘वीडियो कॉल’ करती थी और यहां तक कि उन्हें शादी के प्रस्ताव भी दिए थे। महिला, जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है, उसने उनमें से एक को चांदीपुर में ‘‘अपने घर’’ आने का निमंत्रण भी दिया था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ब्रिटेन के फोन नंबर और दुबई में बैंक खाते के विवरण की जांच कर रही है, जहां से एक आरोपी ने दो किस्तों में लगभग 38,000 रुपये प्राप्त किए थे।

एडीजी ने कहा, ‘‘ हम आरोपियों के अन्य स्रोतों से पैसे मिलने की आशंका की भी जांच कर रहे हैं। महिला की शिनाख्त होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।’’

आईटीआर डीआरडीओ की प्रयोगशाला है जो रॉकेट, मिसाइलों और हवा में मार करने वाली हथियार प्रणाली के परीक्षण पर उसके सफल-असफल रहने का विश्लेषण करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा