लाइव न्यूज़ :

DRDO में कोरोना वायरस की दस्तक, कर्मचारी के पॉजिटिव निकलने पर दो फ्लोर सील

By निखिल वर्मा | Updated: June 5, 2020 13:17 IST

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के कई कार्यालय में कोरोना वायरस के मामले आ चुके हैं. दिल्ली कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों की सूची मेंं तीसरे नंबर पर है

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के अलावा डीआरडीओ के हैदराबाद कार्यालय में भी कुछ लोगो को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं हैदराबाद स्थित कार्यालय के पांचवें फ्लोर को सील कर दिया गया है

देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच डिफेंस रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO)के दिल्ली कार्यालय में एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इस सूचना के बाद डीआरडीओ के कार्यालय को आज बंद कर दिया गया है। ऑफिस को सैनिटाइज करने का काम चल रहा है।

बता दें कि देश के रक्षा सचिव अजय कुमार को बुधवार (3 जून) को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। साउथ ब्लॉक में कोविड-19 का मामला सामने आने के बाद अजय कुमार के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है। रक्षा सचिव में कोरोना वायरस के लक्षण दिखते ही रायसीन हिल्स के साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय में कार्यकर कम से कम 35 अधिकारियों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। हालांकि इस मसले पर अब तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस मामले में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। वहीं, सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि अजय कुमार संक्रमित पाए गए हैं। माना जा रहा है कि सावधानी बरतने के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को ऑफिस नहीं पहुंचे। रक्षा मंत्री, रक्षा सचिव, सेना प्रमुख और नौसेना प्रमुख के कार्यालय साउथ ब्लॉक के फर्स्ट फ्लोर पर हैं। तत्काल इस बात का पता नहीं चल पाया कि कुमार को किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है या नहीं। 

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा नए 9,851 मामले सामने आए हैं और 273 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,26,770 और मृतकों की संख्या बढ़कर 6,348 हो गई। अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत अब कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में सातवें स्थान पर है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,10,960 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,09,461 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ अब तक 48.27 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’ संक्रमण की पुष्टि वाले मामलों में विदेश के नागरिक भी शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया