लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ ने सैनिकों, कोविड-19 रोगियों के लिए पूरक ऑक्सीजन आपूर्ति प्रणाली विकसित की

By भाषा | Updated: April 19, 2021 21:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सोमवार को कहा कि उसने अत्यंत ऊंचे इलाकों में तैनात सैनिकों तथा कोविड-19 रोगियों के लिए एसपीओ2 आधारित पूरक ऑक्सीजन आपूर्ति प्रणाली विकसित की है।

डीआरडीओ ने एक बयान में कहा, ‘‘यह स्वचालित प्रणाली एसपीओ2 (रक्त में ऑक्सीजन की परिपूर्णता) के स्तर के आधार पर पूरक ऑक्सीजन की आपूर्ति करती है और व्यक्ति को हायपॉक्सिया की स्थिति में जाने से रोका जा सकता है जो अधिकतर मामलों में घातक होती है।’’

हायपॉक्सिया की स्थिति में शरीर में ऊतकों तक पहुंच रही ऑक्सीजन की मात्रा शरीर की ऊर्जा संबंधी सभी जरूरतों के लिए अपर्याप्त होती है।

डीआरडीओ ने कहा, ‘‘वायरस संक्रमण के कारण कोविड-19 के रोगियों में भी बिल्कुल ऐसी ही स्थिति होती है और इसी वजह से मौजूदा संकट के हालात बने हैं।’’

अगर कोविड-19 रोगी का एसपीओ2 स्तर 94 से नीचे चला जाता है तो उसे सामान्य रूप से तत्काल डॉक्टर से संपर्क करने या जरूरत होने पर अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी जाती है।

बयान में कहा गया कि नयी ऑक्सीजन आपूर्ति प्रणाली न केवल अति ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात सेना के जवानों के लिए बल्कि कोविड-19 महामारी के इस गंभीर संकट में देश के लिए भी बहुत मूल्यवान है।

इसमें कहा गया, ‘‘चूंकि यह प्रणाली क्षेत्रीय परिस्थितियों के आधार पर परिचालन के लिए स्वदेशी स्तर पर विकसित की गयी है इसलिए सस्ती होने तथा मजबूती के मामले में दोहरी गुणवत्ता के साथ विशिष्ट है और इसका बड़ी मात्रा में उत्पादन भी हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं