लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ ने सीने के एक्स-रे में कोविड-19 का पता लगाने के लिए पद्धति विकसित की

By भाषा | Updated: May 7, 2021 19:59 IST

Open in App

बेंगलुरु, सात मई रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक कृत्रिम इंटेलिजेंस एल्गोरिद्म (एआई) विकसित किया है, जिससे सीने के एक्सरे में कोविड-19 बीमारी की मौजूदगी का पता चल सकता है।

डीआरडीओ के कृत्रिम ज्ञान तथा रोबोटिकी केंद्र (सीएआईआर) ने 5सी नेटवर्क और एचसीजी एकेडमिक्स के सहयोग से ‘एटमैन एआई’ पद्धति विकसित की है।

एचसीजी एकेडमिक्स ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि कोविड-19 का पता लगाने के लिए सीने के एक्स-रे के लिए ‘एटमैन एआई’ का इस्तेमाल होता है। इसके जरिए फेफड़े से संबंधित तुरंत जानकारी मिल जाती है।

बयान में कहा गया कि एचसीजी एकेडमिक्स के सहयोग से भारत में रेडियोलॉजिस्ट के सबसे बड़े डिजिटल नेटवर्क 5 सी नेटवर्क द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों के लिए एक्स-रे का तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है और इसकी लागत भी कम है तथा यह प्रभावी भी है।

बयान में कहा गया, ‘‘हमारे देश के छोटे शहरों, कस्बों में यह तकनीक उपयोगी हो सकती है जहां सीटी स्कैन की उतनी सुविधा नहीं है।’’

इससे रेडियोलॉजिस्ट पर भी दबाव घटेगा और कोविड-19 मरीजों के लिए ज्यादातर इस्तेमाल हो रही सीटी मशीनों का अन्य रोगियों के लिए इस्तेमाल हो सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे