लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ प्रमुख ने वैज्ञानिकों से साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष, कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस करने कहा

By भाषा | Updated: January 1, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख जी सतीश रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि इसमें काम कर रहे वैज्ञानिकों को साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्रों में सशस्त्र बलों की अगली पीढ़ी की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

डीआरडीओ का 60 वां स्थापना दिवस मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में रेड्डी ने कहा कि अकादमिक संस्थान, अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) संगठन तथा उद्योग को अत्याधुनिक तथा भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकी पर साथ मिल कर काम करने की जरूरत है ताकि रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘अपने संबोधन में, उन्होंने (रेड्डी ने) डीआरडीओ वैज्ञानिकों से अगली पीढ़ी की जरूरतें पर ध्यान केंद्रित करने को कहा, जिनमें साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष और कृत्रिम बुद्धिमत्ता शामिल हैं। ’’

विज्ञप्ति के मुताबिक, रेड्डी ने इस बात का जिक्र किया कि कई सारे छोटे एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को डीआरडीओ द्वारा पुष्पित पल्लवित किया जा रहा है क्योंकि ये डीआरडीओ की परियोजनाओं के लिए छोटे पुर्जे की आपूर्ति करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के लिए नवोन्मेषी उत्पाद विकसित करने को लेकर हर साल कम से कम 30 स्टार्ट-अप को सहायता दी जानी चाहिए।

रेड्डी ने डीआरडीओ के 2021 के लिए ‘निर्यात’ को मुख्य विषय (थीम) बताया और इस बात का जिक्र किया कि डीआरडीओ की प्रौद्योगिकी पर आधारित कई उत्पादों को रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र इकाइयों तथा निजी कंपनियों द्वारा निर्यात किया गया है।

उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान डीआरडीओ द्वारा निभाई गई भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी 40 प्रयोगशालाओं ने वायरस से लड़ने के लिए युद्ध स्तर पर 100 से अधिक उत्पाद विकसित किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे