लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ ने ऋषिकेश के बाद हल्द्वानी में बनाया दूसरा कोविड केयर सेंटर

By भाषा | Updated: June 2, 2021 17:47 IST

Open in App

देहरादून, दो जून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी में डीआरडीओ द्वारा बनाए गए अस्थाई कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया। इस सेंटर में 500 बिस्तर हैं।

ऋषिकेश के बाद प्रदेश में डीआरडीओ द्वारा बनाया गया यह दूसरा कोविड केयर सेंटर है ।

अधिकारियों के अनुसार दस हजार वर्गफुट में तैयार आधुनिक सुविधायुक्त जनरल विपिन चंद्र जोशी कोविड केयर सेंटर में 375 ऑक्सीजन बिस्तर के अलावा 125 आईसीयू बिस्तर और वेंटिलेटर की भी व्यवस्था है । यहां बच्चों के लिए अलग वार्ड के साथ ही अभिभावकों के लिए भी व्यवस्था की गई है ।

मात्र तीन सप्ताह में तैयार हुए इस कोविड सेंटर में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के मरीजों के लिए भी अलग से वार्ड बनाया गया है । सेंटर का क्लीनिकल प्रबंधन डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल द्वारा किया जायेगा।

कोविड सेंटर के डिजिटल उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य के समन्वित प्रयासों से यह सेंटर जल्द बनकर तैयार हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस कोविड सेंटर की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में कोविड केयर सेंटर बनने से कुमायूं मंडल के लोगों को इलाज मिलने में काफी सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं तथा राज्य में ऑक्सीजन, आईसीयू, वेंटिलेटर एवं आवश्यक दवाओं की पूर्ण उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरी लहर के अनुमान के तहत पुख्ता व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता और स्थानीय विधायक डॉ. इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी में कोविड केयर सेंटर के लिए मुख्यमंत्री रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां कुमायूं के अलावा उत्तर प्रदेश से भी अनेक मरीज इलाज के लिए आते हैं।

उन्होंने कोविड से लड़ने के लिए सबको मिलजुल कर प्रयास करने की आवश्यकता जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता