लाइव न्यूज़ :

सुब्रमण्यम ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-अगर भारत रेप कैपिटल तो 5 दिसंबर, 2006 को अमेठी क्या था?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 7, 2019 22:02 IST

सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना हमला किया है। स्वामी ने राहुल पर 2006 में लगे रेप के आरोपों का जिक्र करते हुए एक ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में रेप के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में इस तरह से तेजी से बढ़ते रेप के मामलों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर हमला किया है।

देश में रेप के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में इस तरह से तेजी से बढ़ते रेप के मामलों पर कांग्रेस  नेता राहुल गांधी ने सरकार पर हमला किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि भारत दुनिया का रेप कैपिटल बन चुका है। राहुल गांधी ने हाल ही में ये बात अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड में एक कार्यक्रम के दौरान कही। राहुल के इस बयान पर बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी में तीखा हमला किया है।

रिपब्लिक की खबर के अनुसार सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना हमला किया है। स्वामी ने राहुल पर 2006 में लगे रेप के आरोपों का जिक्र करते हुए एक ट्वीट किया है।

इस ट्वीट में उन्होंने कहा है कि अगर भारत रेप कैपिटल तो 5 दिसंबर 2006 को अमेठी क्या था। बीजेपी सांसद ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अगर बुद्धू के मुताबिक भारत दुनिया की रेप कैपिटल है तो फिर 5 दिसंबर 2006 को अमेठी क्या था।

इस ट्वीट के जरिए स्वामी ने राहुल गांधी को एक पुराने मामले के जरिए जमकर घेरने की कोशिश की है। 2006 में राहुल गांधी पर आरोप लगा था कि अमेठी दौरे के दौरान उन्होंने एक दोस्त के साथ मिलकर रेप किया था।आरोप था कि राहुल गांधी और उनके दोस्तों ने महिला और उसके परिवार को जबरदस्ती कैद में रखा। हालांकि कोर्ट में जब यह मामला पहुंचा तो उन पर आरोप सिद्ध नहीं हो पाए। 

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया