लाइव न्यूज़ :

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान देश भक्त,स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात शिक्षाविद थे:योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: June 23, 2021 18:54 IST

Open in App

लखनऊ, 23 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बुधवार को यहां डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय के परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा के सम्मुख चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी एक महान देश भक्त, स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात शिक्षाविद थे और स्वतंत्र भारत में केन्द्रीय उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी उल्लेखनीय सेवाएं देते हुए देश को एक विजन दिया था।

डॉ मुखर्जी देश की एकता और अखण्डता के परम हिमायती बताते हुए उन्होंने कहा कि संविधान में धारा-370 जोड़े जाने पर उनके तत्कालीन केन्द्र सरकार से विचार भिन्न थे, इसलिए उन्होंने सरकार से अलग हटकर स्वयं को भारत माता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने डॉ मुखर्जी के सपने को साकार करते हुए पांच अगस्त, 2019 को जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया जिसके फलस्वरूप जम्मू कश्मीर में विकास की एक नई रूपरेखा तैयार हुई, और जम्मू कश्मीर को देश की मुख्य धारा से जोड़ने एवं आतंकवाद के समूल नाश के संकल्प को आगे बढ़ा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार करते हुए जम्मू कश्मीर के प्रत्येक नागरिक को संविधान के प्रावधानों के अन्तर्गत सभी संविधान प्रदत्त अधिकार प्रदान किये जा रहे हैं।

योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि भारत की एकता एवं अखण्डता का जो पाठ उन्होंने पढ़ाया था, आज वह संकल्प चरितार्थ होते हुए दिखायी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक भारत और श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना आज साकार हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर