लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे डॉक्टर समीर शर्मा

By भाषा | Updated: September 10, 2021 15:28 IST

Open in App

अमरावती, 10 सितंबर आंध्र प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के अधिकारी समीर शर्मा को शुक्रवार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है ।

शर्मा फिलहाल योजना और संसाधन संग्रहण विभाग के विशेष मुख्य सचिव और इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप, एक्सीलेंस एंड गवर्नेंस के उपाध्यक्ष हैं ।

वह 30 सितंबर से मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे। मौजूदा मुख्य सचिव आदित्यनाथ दास तीन महीने के कार्यकाल विस्तार के बाद 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं ।

सामान्य प्रशासन विभाग ने नये मुख्य सचिव की नियुक्ति के संबंध में आदेश शुक्रवार को जारी किया ।

राज्य सरकार ने दास के लिए और तीन महीने का सेवा विस्तार नहीं मांगा, जिसके बाद शर्मा की अगले मुख्य सचिव के रूप में नियुक्ति हुई है। गौरतलब है कि शर्मा इसी साल नवंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित