लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी में राजभवन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया गया अनावरण

By भाषा | Updated: December 3, 2021 22:40 IST

Open in App

गुवाहाटी, तीन दिसंबर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने शुक्रवार को यहां राजभवन में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 137 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।

राज्यपाल ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन तथा संविधान की तैयार करने में प्रसाद की भूमिका को रेखांकित किया।

मुखी ने कहा, ‘‘प्रसाद इस महान राष्ट्र के हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत हैं और राष्ट्र निर्माण में उनका उत्कृष्ट योगदान था। उनकी कानूनी कुशाग्रता एवं लोकतंत्र पर उनके आदर्श विचार देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।’’

उन्होंने प्रसाद की कुशाग्र बुद्धि का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ एक बार एक परीक्षा में दस प्रश्न थे तथा विद्यार्थियों को उनमें से पांच ही हल करने थे। प्रसाद ने सभी दस का जवाब दिया और लिखा कि किसी भी पांच को जांच लें। परीक्षक उनके उत्तर से इतना प्रभावित हुआ कि उसने लिख दिया : परीक्षार्थी परीक्षक से श्रेष्ठ है।’’

प्रतिमा अनावरण के मौके पर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने प्रसाद को आधुनिक भारत का सबसे अच्छा शिल्पी बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो