लाइव न्यूज़ :

जेवर एयरपोर्ट को मेट्रो एक्सप्रेस लाइन से जोड़ने के लिए नये सिरे से बनेगी डीपीआर

By भाषा | Updated: March 10, 2021 01:34 IST

Open in App

ग्रेटर नोएडा, नौ मार्च जेवर में प्रस्तावित नोएडा अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे और एवं दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मेट्रो एक्सप्रेस लाइन से जोड़ने के लिए डीएमआरसी नये सिरे से फिजिबिलटी कम डीपीआर तैयार करेगी।

यमुना एक्सप्रेस- वे प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट की विकासकर्ता कंपनी के साथ हुए स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट में हवाई अडडे तक कनेक्टिविटी मुहैया कराने की जिम्मेदारी है। इसके लिए जेवर हवाई अड्डे से ग्रेटर नोएडा तक एक्सप्रेस मेट्रो चलायी जाएगी लेकिन उसके आगे भी इसे दिल्ली की एक्सप्रेस मेट्रो लाइन से जोड़ने पर सहमति बनी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट की एक्सप्रेस लाइन गुजरती है। यहां से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो लाइन को एक्सप्रेस लाइन में बदला जाएगा। इसके बाद दोनों एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से जुड़ जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को मूर्तरूप देने के लिए डीएमआरसी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। डीएमआरसी दो माह के अंदर फिजिबिलटी कम डीपीआर तैयार कर सौंपेगी।

इसके लिए जेवर एयरपोर्ट व दिल्ली एयरपोर्ट को एक्सप्रेस लाइन से जोड़ने के लिए मंगलवार को औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण, डीएमआरसी, एलएमआरसी व यूपीएमआरसी के अधिकारियों ने भाग लिया।

सीईओ ने बताया कि इस संबंध में शासन को पत्र लिखा गया है। शासन से अनुमोदन के बाद डीएमआरसी काम शुरू करेगा। बैठक में तय हुआ कि जेवर एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा तक एक्सप्रेस मेट्रो चलायी जाएगी। इस लाइन की पहले डीपीआर बन चुकी है। उसमें 25 स्टेशन प्रस्तावित थे लेकिन एक्सप्रेस लाइन बनने से स्टेशनों की संख्या पांच से छह ही होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं