लाइव न्यूज़ :

कैट की शिकायत पर अमेजन, फ्लिपकार्ट के साथ डीपीआईआईटी ने की बैठक

By भाषा | Updated: October 11, 2019 05:55 IST

कैट ने बुधवार को बयान जारी कर इस मुद्दे के प्रभाव और महत्व को समझने का बात उठायी थी जिस पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने डीपीआईआईटी के सचिव गुरु मोहपात्रा को अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया था।

Open in App

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन और फ्लिपकार्ट के प्रतिनिधियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की। विभाग ने यह बैठक खुदरा व्यापारियों के संघ (कैट) की शिकायत के बाद की है।

कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने बुधवार को एक बयान जारी कर ई-वाणिज्य कंपनियों पर अनैतिक व्यापार मॉडल अपनाने और प्रत्यक्ष विदेशी नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। संघ का आरोप है कि ई-वाणिज्य कंपनियां भारी छूट, बाजार बिगाड़ने वाली कीमतों पर कारोबार, नुकसान में कारोबार और विभिन्न उत्पादों की विशेष बिक्री कर रही हैं। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति में इनकी अनुमति नहीं है। बैठक की अध्यक्षता विभाग में अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी ने की।

बैठक के बारे में अमेजन के प्रवक्ता ने कहा कि डीपीआईआईटी के अधिकारियों के साथ हमने खुली और पारदर्शी बातचीत की। हम वाणिज्य एव उद्योग मंत्रालय के शुक्रगुजार हैं और आगे जरूरत पड़ने पर हमेशा उपलब्ध होंगे। कैट ने बुधवार को बयान जारी कर इस मुद्दे के प्रभाव और महत्व को समझने का बात उठायी थी जिस पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने डीपीआईआईटी के सचिव गुरु मोहपात्रा को अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया था।

टॅग्स :फ्लिपकार्टअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया