लाइव न्यूज़ :

डीपीसीसी ने धूल नियंत्रण मानदंडों का उल्लंघन करने पर 92 निर्माण, तोड़फोड़ स्थलों को बंद किया

By भाषा | Updated: November 5, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिवाली के एक दिन बाद शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने के बीच दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने शुक्रवार को उन 92 निर्माण और तोड़फोड़ परियोजनाओं को बंद कर दिया, जिन्हें धूल नियंत्रण मानदंडों का उल्लंघन करते पाया गया था।

प्रदूषण नियंत्रण समिति ने एक बयान में कहा कि शहर में निर्माण और तोड़फोड़ परियोजनाओं की निगरानी के लिए क्षेत्र निरीक्षण को मजबूत किया गया और शुक्रवार को विशेष अभियान तेज कर दिया गया।

उत्तरी दिल्ली जिले में 37 निर्माण/तोड़फोड़ स्थलों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए और सभी 37 स्थलों को नौ लाख रुपये का पर्यावरणीय क्षति मुआवजा (ईडीसी) अदा करने कहा गया।

डीपीसीसी ने कहा, ‘‘निर्माण को रोकने के लिए नई दिल्ली जिले में 33 निर्माण परियोजनाओं को भी निर्देश जारी किए गए थे। ये ऐसी परियोजनाएं हैं जिनमें हमारे एससीएन के जवाब में कोई उत्तर नहीं मिला।’’

मध्य जिले में कुल 12 परियोजनाओं और उत्तर पश्चिम जिले में 10 को भी धूल नियंत्रण उपायों के उल्लंघन के लिए बंद करने के निर्देश जारी किए गए।

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिवाली पर पटाखे जलाए जाने के बाद शुक्रवार को धुंध की मोटी परत छायी रही और एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) ‘गंभीर’ श्रेणी में चला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां