लाइव न्यूज़ :

डीपीसीसी सुनिश्चित करे किसी भी पार्क का इस्तेमाल किसी सामाजिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ना हो: एनजीटी

By भाषा | Updated: February 9, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी पार्क का उपयोग किसी सामाजिक, सांस्कृतिक, वाणिज्यिक और विवाह या अन्य कार्यक्रमों के लिए नहीं किया जाए।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने पार्कों के उपयोग पर रोक लगाने संबंधी दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला दिया और कहा कि उल्लंघन के लिए डीडीए और नगर निकाय जवाबदेह होंगे।

पीठ ने कहा, ‘‘डीपीसीसी कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए सतर्कता बनाए रखे और पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए आवेदक की शिकायतों के आलोक में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई करे।’’

एनजीटी ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश और डीपीसीसी के निर्देशों के मद्देनजर, कोई भी पार्क सामाजिक, सांस्कृतिक, वाणिज्यिक, विवाह या अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है और उल्लंघनों के लिए डीडीए और एमसीडी के कार्यकारी अभियंता (बागवानी) जवाबदेह होगा।

एनजीटी ने कहा कि डीपीसीसी का एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने का निर्देश विरोधाभासी है क्योंकि यदि पार्कों में ऐसा कोई सामाजिक, सांस्कृतिक, वाणिज्यिक या विवाह समारोह आयोजित नहीं किया जाता है तो इस तरह का कोई सवाल ही नहीं उठता।

एनजीटी ने कहा, ‘‘डीडीए और एमसीडी के बागवानी विभाग द्वारा इसे सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है। डीपीसीसी अपने निर्देशों को तदनुसार संशोधित कर सकता है और दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार प्रतिबंधों को सख्ती से लागू कर सकता है।’’

अधिकरण दिल्ली में व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए पार्कों के अवैध और अनियमित उपयोग के खिलाफ बुधेला वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

मामला वार्ड नंबर 20, विकास पुरी, दिल्ली में दशहरा ग्राउंड पार्क के वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए अवैध उपयोग के आरोप के मद्देनजर उठाया गया था।

अर्जी में कहा गया था कि दशहरा मैदान में विवाह समारोह हो रहे हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह